फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PM Shri Central School Bakloh's star shines

Chamba News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह का सितारा चमका

Sun, 24 Aug 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
PM Shri Central School Bakloh's star shines
डलहौजी। संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत कला उत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार केंद्रीय विद्यालयों पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 चमेरा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 चमेरा एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह ने भाग लिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय ने समूह नृत्य (एक भारत श्रेष्ठ भारत), समूह नृत्य (कला उत्सव), विजुअल आर्ट (थ्रीडी) और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान पाया। विजुअल आर्ट (टूडी) में द्वितीय स्थान और आर्ट इफेक्ट में तृतीय स्थान पाया। इस सफलता में संगीत शिक्षिका स्तुति शर्मा और कला शिक्षक उमेश चंद्र का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है। यह पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। संकुल स्तर पर विजेता बनने वाले प्रतिभागी अब केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व में चमेरा संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed