फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PM Himachal Visit: The Prime Minister's eyes became moist after listening to the pain of the affected people

PM Himachal Visit: आपदा प्रभावितों का दर्द सुनकर नम हो गईं प्रधानमंत्री की आंखें, दिया हर मदद का आश्वासन

Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/चंबा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
PM Himachal Visit: The Prime Minister's eyes became moist after listening to the pain of the affected people
पीएम मोदी का हिमाचल दौरा - फोटो : self

हिमाचल में आई आपदा से प्रभावित लोगों से पीएम मोदी ने धर्मशाला में मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों से बात की और उनकी दुख तकलीफों को जाना। प्रभावितों का दर्द सुनकर प्रधानमंत्री की आंखें भी नम हो गईं। जिला चंबा के 13, मंडी के 4 और कुल्लू के 2 आपदा प्रभावित लोगों ने भी अपना दुखड़ा सुनाया। प्रभावितों ने बताया कि भारी बारिश ने उनका सब कुछ छीन लिया। उनकी आंखों के सामने भूस्खलन से उनके आशियाने जमींदोज हो गए। अब वे पंचायत घर और अस्थायी शेड में रहने के लिए मजबूर हैं। उनकी मदद की जाए। प्रधानमंत्री ने प्रभावितों की समस्याओं को सुना और हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


चंबा के मैहला के सुतांह गांव के संजय कुमार ने कहा कि घर के ऊपर चट्टान गिरने से दामाद और बेटी की मौत हो गई। घर पूरी तरह दब गया है। अब हम पंचायत घर में रह रहे हैं। अब आप सहायता करें। कुल्लू जिला से आपदा प्रभावित पतलीकूहल के बनोन निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पतलीकूहल में ब्यास नदी की बाढ़ में आठ बीघा जमीन बह गई। उनके सेब, प्लम, आडू व जापानी फल के करीब 300 पौधे बह गए हैं।
विज्ञापन


कौश के करीब 200 पेड़ भी ब्यास में समा गए। इस पर मोदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर आपदा प्रभावित लोगों की भरपूर मदद करेगी। सुरेंद्र ने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह पीएम मोदी से मिलेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित सभी लोगों की बातों को ध्यान से सुना और इससे निपटने का आश्वासन दिया। उन्होंने पतलीकूहल में ब्यास किनारे आरसीसी की सुरक्षा दीवार लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा देवी ने पीएम के समक्ष बहू को नौकरी देने की उठाई मांग
मंडी शहर के जेल रोड निवासी आपदा प्रभावित कृष्णा देवी ने पीएम के समक्ष परिवार के पालन पोषण के लिए बहू को नौकरी देने की मांग उठाई। जेल रोड में बरपी आपदा में कृष्णा देवी ने बेटे, बहू व पोते को खोया है। कृष्णा ने बताया कि पीएम ने आश्वासन दिया कि वह प्रभावितों की हरसंभव मदद करेंगे। जिन लोगों के मकान, जमीनें प्रभावित हुई है, उन्हें दोबारा बसाने के प्रबंध किए जाएंगे। जिन आपदा प्रभावितों को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र राहत राशि दी जाएगी। कृष्णा ने कहा कि बड़े बेटे की आपदा में टांग टूट चुकी है। उसकी पत्नी, बेटा व छोटा भाई आपदा में बह गए हैं। घर में अब केवल छोटी बहू व उसके बच्चे हैं।

किसने, क्या कहा
हमारा गांव शहर से चार किलोमीटर दूरी पर है। पंचायत करियां के दरकेटी गांव में जमीन धंसने के चलते मकानों को नुकसान हुआ है। पूरा परिवार तिरपाल के नीचे रह रहा है। सरकार उचित सहायता करे।
-परस राम, दरकेटी, करियां

भारी बारिश के कारण होली का सलून गांव पूरी तरह भूस्खलन की जद में आ गया है। आठ परिवार बेघर हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार प्रभावितों की उचित सहायता करेगी।
-संतोष कुमार, होली

मेरी पंचायत में बादल फटने से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। लोगों के घर पानी में बह गए हैं। हम पंचायत घर में रहने को मजबूर हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार हमारी सहायता करे।
-सुभाष कुमार, कुफियाणी, ओहरा, चंबा

मेरे पटोल गांव में जमीन धंस गई है। घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षतिग्रस्त घर के चलते हम अपने रिश्तेदारों के यहां गुजर-बसर कर रहे हैं। पीएम साहब आप जल्द हमें राहत दें।

-दिलदार, पटोल, चरोड़ी, चंबा

भारी बारिश के कारण मेरा बसोधन गांव में जगह धंस गई है। इससे घरों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। हम रिश्तेदारों के घर पर शरण लेने को मजबूर हैं। पीएम सर आप सहायता करें।
-प्रदीप कुमार, बसोधन, चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed