फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Playing with the health of sanitation workers, notice sent to EO

सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, ईओ को भेजा नोटिस

Thu, 08 Sep 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Playing with the health of sanitation workers, notice sent to EO
चंबा। शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे निजी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण (ग्लव्ज, मास्क, जूते) तक मुहैया नहीं करवाए गए हैं। इससे वे कभी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों को एक अप्रैल 2022 से बढ़े वेतनमान का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर श्रम विभाग ने नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के तहत कार्यकारी अधिकारी को समस्त रिकॉर्ड के साथ 13 सितंबर को श्रम कार्यालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था को चकाचक रखने के लिए तीन भागों में विभाजित किया गया है। इनमें करीब 50 से अधिक सफाई कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को अप्रैल 2022 से 350 रुपये बढ़े वेतनमान का लाभ देने सहित छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश मिलने, सात दिन का बीमारी संबंधी अवकाश मिलने, छुट्टी काटने पर पैसे न काटने, सुरक्षा संबंधी उपकरण, सैलरी स्लिप, श्रम अधिकारी की ओर से सत्यापित पहचान पत्र, वेतन समय पर देने सहित साल में दो वर्दियां देने जैसी मांगों को लेकर नगर परिषद यूनियन ने सीटू के बैनर तले श्रम अधिकारी को पत्र सौंपा था। सफाई कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए श्रम विभाग ने चंबा नगर परिषद के ईओ (कार्यकारी अधिकारी) को नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिये 26 सितंबर को ईओ की जगह जूनियर असिस्टेंट ने दस्तावेज प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अब सफाई कर्मियों को ठेकेदार के माध्यम से 350 रुपये बढ़े वेतनमान का भुगतान 1 अप्रैल 2022 से करने के बारे में निर्देशित करते हुए नोटिस जारी कर 13 सितंबर को दोबारा समस्त रिकॉर्ड के साथ तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के जूनियर असिस्टेंट विवेक कुमार ने श्रम विभाग का नोटिस मिलने की पुष्टि की है। बताया कि इसके बारे में नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी ही अधिक बता सकते हैं।
जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि नगर परिषद चंबा के सफाई कर्मियों को बढ़े वेतन सहित अन्य लाभ न मिलने पर नप के ईओ को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed