{"_id":"5798eb6d4f1c1bf62e21e0b6","slug":"players-luggage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले में खिलाड़ियों का सामान और कपड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले में खिलाड़ियों का सामान और कपड़े चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंजर मेले को चोरी की घटना ने शर्मसार कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का सामान और कपड़े चोरी हो गए हैं और मदद के लिए अब यह खिलाड़ी प्रशासन और पुलिस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने बुधवार को वापस जाना था लेकिन कइयों के पास किराया तक चुकाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। इन खिलाड़ियों को प्रशासन ने ब्वॉयज स्कूल चंबा में ठहराया था। जहां से सोमवार को पूरी टीम सांस्कृतिक संध्या देखने के लिए चौगान आ गई। इस बात का फायदा उठाकर पीछे से चोर गिरोह ने टीम का सारा सामान व कपड़ों से भरे बैग चोरी कर लिए। जब टीम वापस स्कूल पहुंची तो उनका सामान गायब था।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की टीम ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। लेकिन दो दिन में पुलिस भी चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। जिसके बाद बुधवार को खिलाड़ियों की यह टीम उपायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गई। यहां उन्होंने उनका सामान ढूंढने और उन्हें घर भेजने के प्रबंध करने की गुहार उपायुक्त से लगाई है। टीम के खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि चंबा में उनके साथ ऐसी घटना हो जाएगी।
विज्ञापन
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : डीएसपी
उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस बख्शा नहीं जाएगा।