फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Plan to give family copy online limited to survey

Chamba News: सर्वे तक सिमटी परिवार नकल ऑनलाइन देने की योजना

Mon, 02 Dec 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Plan to give family copy online limited to survey
चंबा। नगर परिषद चंबा ने घर बैठे ही पांच मिनट में ऑनलाइन परिवार नकल मिलने की योजना बनाई थी। लेकिन यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। नगर परिषद ने शहर के सभी वार्डों का सर्वे करने का जिम्मा लोक मित्र केंद्र को सौंपा था। जबकि, लोक मित्र केंद्र की टीम ने अपने स्तर पर वार्डों का सर्वे कर सभी परिवारों का रिकॉर्ड एकत्रित कर दिया है। इसकी जानकारी नगर परिषद को भी दे दी है। लेकिन, अब नगर परिषद इसमें ढील बरत रही है। आगामी औपचारिकताएं नहीं की जा रही है। इससे लोगों को अभी परिवार नकल के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा के 11 वार्डों के लोग परिवार नकल लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय का रुख करते हैं। इसके लिए बकायदा वार्ड पार्षद की रिपोर्ट लगती है। ऐसे में लोगों की सहूलियत के लिए नप एक वर्ष पूर्व परिवार नकल ऑनलाइन देने की योजना बनाई। जिसके लिए सभी वार्डों के परिवारों के परिवार रजिस्टर बनाने का सर्वे करवाया। इसमें खास बात यह है कि ऑनलाइन परिवार नकल के लिए वार्ड पार्षद की रिपोर्ट नहीं लगेगी। लेकिन, ऑनलाइन परिवार नकल मिलने की योजना सर्वे तक ही सिमट तक रह गई है। खैर लोक मित्र केंद्र ने सर्वे कर नगर परिषद को जानकारी दे दी है। जिसके बाद नगर परिषद ने आगामी औपचारिकताएं शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी एकत्रित की जाएगी। जल्द ही आगामी औपचारिकताएं शुरू की जाएगी। ताकि लोगों को ऑनलाइन परिवार नकल की सुविधा मिल सके।
नीलम नैयर, अध्यक्ष, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed