फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pig terror in Tikri, forced to leave farming

Chamba News: टिकरी में सूअरों का आतंक, खेतीबाड़ी छोड़ने को मजबूर

Fri, 05 May 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pig terror in Tikri, forced to leave farming
चंबा। ग्राम पंचायत टिकरी के किसान सुअरों के आतंक से परेशान हो गए हैं। सूअर झुंडों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हैरानी की बात है कि कई माह की कड़ी मेहनत के बाद भी किसानों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं प्रशासन और पशुपालन विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद सूअरों के आतंक से निजात नहीं दिलवाई जा रही है। इससे तंग आकर अब किसान धीरे-धीरे खेतीबाड़ी करने से ही पीछे हट रहे हैं। अगर यही आलम रहा तो किसान आने वाले समय में क्षेत्र में पूरी तरह खेतीबाड़ी करना छोड़ देंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टिकरी के गांव दरकोटी, डोल, सतबणी, भुईंड, थंगोता, मंदरोआ, धरियाणू, कोटघोड़ी, अटाला, सदियोगा, टिकरी, चौगा, नातौड़, सुरूंडा, ढलोगा आदि में सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। सूअर रात को फसलों को नुकसान पहुंचाकर पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिकी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों दौलत राम, परसराम, दीवान चंद, प्रवीण कुुमार, संजीव कुमार, नवीन कुमार, नर सिंह, वीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, अनूप कुमार, चैन लाल, उत्तम चंद, तेज सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में सबसे अधिक भू-भाग पर खेतीबाड़ी कर लोग अपना गुजर-बसर करते आए हैं लेकिन मौसम की मार और उस पर सुअरों के झुंडों के आतंक के कारण अब ग्रामीण खेतीबाड़ी छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों से समस्या का उचित समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed