{"_id":"68cc3e089aa8e99c92078c0f","slug":"person-caught-stealing-iron-webs-from-surada-ward-chamba-news-c-88-1-cmb1002-161175-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुराड़ा वार्ड से लोहे के जाले चोरी करते पकड़ा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुराड़ा वार्ड से लोहे के जाले चोरी करते पकड़ा व्यक्ति
Thu, 18 Sep 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के सुराड़ा वार्ड से दिनदहाड़े लोहे के जाले चोरी करते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया। ये जाले हाल ही में नालियों को ढकने के लिए रखवाए गए थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की यह कोशिश नाकाम रही, लेकिन घटना ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी करते पकड़े गए व्यक्ति ने कहा कि उसे यह सामान नगर परिषद की ओर से ले जाने को कहा गया था, लेकिन नगर परिषद कार्यालय ने इसकी कोई अनुमति न देने की जानकारी दी।
स्थानीय निवासी कैलाश कुमार, लक्की, दीपक कुमार और आशीष कुमार ने कहा कि यह पहली बार की घटना नहीं है। इससे पहले भी नगर परिषद की ओर से रखी गई निर्माण सामग्री और उपकरणों की चोरी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की अनदेखी से चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्रवासियों ने सुझाव दिया कि नगर परिषद क्षेत्र में लगे उपकरणों और सामग्री की सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए, सभी सामग्री की सार्वजनिक सूची तैयार की जाए और चोरी की हर घटना की एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही ठेकेदारों और कर्मचारियों के बीच संपर्क में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।