फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people will strike against company

जब तक मांग नहीं होगी पूरी, जारी रहेगी हड़ताल

Fri, 15 Jan 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 15 Jan 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
people will strike against company

 चांजू में आईएनर्जी परियोजना के खिलाफ प्रभावितों की हड़ताल पंद्रहवें दिन में प्रवेश कर गई है लेकिन कंपनी प्रबंधन प्रभावित परिवारों को अभी तक उचित मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं हुआ है। पिछले पंद्रह दिनों से प्रभावित मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन के  खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। परियोजना निर्माण के कार्य के दौरान दलींजन गांव में काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं। कई लोगों के घर इतने ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि वे अपने घरों में नहीं रह सकते। इसलिए वे अपने रिश्तेदारों के घरों में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन



कंपनी प्रबंधन ने प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का वादा कर रखा था, लेकिन अभी तक कंपनी ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया है। इस बात को लेकर प्रभावित परिवारों में काफी रोष है।
विज्ञापन



प्रभावितों में मुसदी राम, राम लाल, झंडा राम और लाल चंद ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उनकी हड़ताल पंद्रहवें दिन में पहुंच गई है, लेकिन अभी तक कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण से कई परिवार बेघर हो गए हैं लेकिन उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता है। उन्होंने कहा कि वे तब तक अपनी हड़ताल को खत्म नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed