{"_id":"60e48fb78ebc3ebf5205f003","slug":"people-wandering-without-mask-chamba-news-sml376049224","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मुख्य बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोग, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मुख्य बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोग, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना की बंदिशों में मिली रियायत के बाद अब लोग बेखौफ होकर शहर के मुख्य बाजार में बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं। शहर पहुंचते ही लोग कोरोना नियमों की अनुपालना करना भूल जाते हैं। खरीदारी करते समय न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है और न ही लोग मास्क पहन रहे हैं। यही नहीं, कई दुकानदार भी कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मंगलवार को मुख्य बाजार में कुछ लोग कोरोना नियमों की अवहेलना करते देखे गए। पेश है लाइव रिपोर्ट
दिन मंगलवार। स्थान मुख्य बाजार चंबा। समय सुबह करीब नौ बजे। शहर में लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है। भरमौर चौक से लोग पैदल शहर में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ लोग बिना मास्क ही आवाजाही कर रहे हैं। इसी तरह दोपहर करीब 12 बजे तक अपने कामकाज निपटाने के लिए शहर में काफी संख्या में लोग पहुंच जाते हैं। हैरानी इस बात की है कि लोग कोरोना दूसरी लहर के बाद भी लापरवाह हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर दुकानों में खरीदारी कर रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन का पाठ पढ़ाने वाली निगरानी टीम भी बाजार से गायब है। शहर में उमड़ी भीड़ को कोरोना नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी तक नजर नहीं आ रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। बावजूद इसके लोगों का अभी लापरवाह रवैया जारी है। शहर में कोरोना नियमों की अवहेलना लोगों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। वर्तमान समय में भी जिले में 198 संक्रमित उपचाराधीन हैं। इनमें से 22 कोविड केयर सेंटरों (डीसीएच चंबा 10, डीसीएचसी डलहौजी 4, डीसीएचसी सुरंगानी 1, डीसीसीसी होली 2, डीसीसीसी तीसा 5) और 176 होम आइसोलेट हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही बड़े खतरे की तरफ इशारा करती दिख रही है।
विज्ञापन
शहर में दिन के समय ड्यूटी देने वाली सर्विलांस टीमों में शामिल शिक्षकों को भी अब अपने-अपने स्कूलों में भेज दिया गया है। अब महज रात के समय ही ड्यूटी देने वाली सर्विलांस टीमों में शामिल अध्यापक तैनात हैं।
उपायुक्त डीसी राणा का कहना है कि प्रशासन की ओर से लोगों को समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना महामारी को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए बेवजह बाजार न आएं और घर से निकलने के बाद नियमों का पालना करें।