फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People till Delhi are crazy about the outfit made by the girl.

Chamba News: किशोरी के बनाए पहनावे के दिल्ली तक दीवाने हैं लोग

Mon, 01 Apr 2024 02:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
People till Delhi are crazy about the outfit made by the girl.
किशोरी के बनाए पहनावे के दिल्ली तक दीवाने हैं लोग
विज्ञापन

40 सालों से पारंपरिक परिधान गद्दी ड्रेस और लुआंचड़ी बना रहे हैं भरमौर के किशोरी
जिले के 1000 से अधिक लोगों को गद्दी ड्रेस बनाने का दे चुके हैं प्रशिक्षण

देश के अन्य राज्यों और हिमाचल में भी है उनके बनाए पहनावे की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के रहने वाले किशोरी के बनाए पारंपरिक परिधान की दिल्ली तक मांग है। किशोरी पिछले लगभग चालीस सालों से पारंपरिक गद्दी ड्रेस और लुआंचड़ी बना रहे हैं। उन्हें पारंपरिक परिधान बनाने का 40 साल का अनुभव है। इसके लिए जिले में कई बार उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। अब तक किशोरी जिले के एक हजार से अधिक लोगों को पारंपरिक परिधान तैयार करने का प्रशिक्षण भी दे चुके हैं।

वर्तमान में रंगमहल चंबा में दस महिलाओं और युवतियों को गद्दी ड्रेस और लुआंचड़ी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण पिछले वर्ष नवंबर माह से चल रहा है और जुलाई तक चलता रहेगा। इसमें ट्रेनर समेत युवतियों और महिलाओं को मेहनताना दिया जा रहा है। किशोरी लाल का कहना है कि उन्होंने यह काम अपने माता-पिता से सीखा है। इसी से उनके परिवार का पालन-पोषण होता है। कहा कि भरमौर में शादी या फिर मेले के दौरान इसी गद्दी ड्रेस को पहना जाता है। एक ड्रेस को बनाने में लगभग तीन दिन लगते हैं। काफी बारीकी काम होता है। इतना ही नहीं, उनका लक्ष्य पारंपरिक कला को राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। बता दें कि उनकी ओर से बनाए गए पारंपरिक गद्दी ड्रेस और लुआंचड़ी की शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में भी काफी मांग है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed