फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people stood for an hour to give corona samples

कोरोना सैंपल देने के लिए एक घंटा खड़े रहे लोग

Fri, 04 Jun 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
people stood for an hour to give corona samples
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी में जाने से पहले सैंपल करवाने के लिए लगी लोगों की कतार। - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में कोविड टेस्ट करवाने के लिए लोग एक घंटा लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड टेस्ट के बाद ही अब ओपीडी में एंट्री मिलेगी। कॉलेज प्रबंधन के इस नियम ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। शुक्रवार सुबह नौ बजे मरीज और तीमारदार सैंपल देने के लिए लाइन में खड़ा हो गए। लेकिन, दस बजे तक सैंपल लेने वाले कर्मी नहीं पहुंचे।
लिहाजा, स्वास्थ्य कर्मी के न पहुंचने की सूरत में सैंपलिंग सेंटर के बाहर एकत्रित भीड़ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली को कोसती दिखी। इस दौरान सैंपल देने वाले लोगों ने कोविड नियमों की भी धज्जियां उड़ाईं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया नियम बनाया है। इस नियम के तहत ओपीडी के बाहर बने सैंपलिंग सेंटर और फ्लू क्नीनिक में सैंपल लेने और रैट में सैंपलों की जांच के बाद ही मरीजों और उनके तीमारदारों को ओपीडी में प्रवेश मिलेगा। ऐसे में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ही लोग कोरोना जांच करवाने के लिए पहुंच गए। बावजूद इसके स्वास्थ्य कर्मी का कोई अता-पता नहीं था। साढ़े नौ बजे तक स्वास्थ्य कर्मी के न पहुंचने पर लोग भड़क गए। लोगों का तर्क रहा कि वे सुबह से कोरोना सैंपल देने के लिए लाइनों में खड़े हैं जबकि, सैंपल लेने वाले कर्मी यहां नहीं पहुंचे हैं। खैर, सुबह दस बजे के बाद स्वास्थ्य कर्मी ने लोगों के सैंपल लेने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

आठ लोग निकले कोरोना संक्रमित
ओपीडी और फ्लू केंद्र में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने अपने सैंपल दिए। इनमें से ओपीडी के बाहर बने सैंपल सेंटर में उपचार करवाने के लिए पहुंचे आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने स्थितिनुसार होमआइसोलेट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएस डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि सैंपलिंग सेंटर और फ्लू सेंटर में शुक्रवार से नई व्यवस्था की गई। नई व्यवस्था को व्यवस्थित करने में कुछ समय लगता है। कहा कि जल्द व्यवस्था को सुचारु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed