फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People should get admission on the basis of COVID report on the border, chamba news

सीमा पर कोविड रिपोर्ट के आधार पर लोगों को मिलना चाहिए प्रवेश

Sun, 25 Apr 2021 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
People should get admission on the basis of COVID report on the border, chamba news
चंबा। जिला में रात्रि कर्फ्यू लगाने को लेकर लोगों की मिली-जुली राय मिली। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ लोग रात्रि कर्फ्यू लगवाने के पक्षधर दिखे तो कई लोग रात्रि कर्फ्यू लगवाना नहीं चाह रहे हैं। लोगों का तर्क है कि कर्फ्यू लगाने के समय सरकार चुनाव करवाने और रैलियां करवाने में ही मशगूल रही। ऐसे में अब हालात बिगड़ते देख सरकार को पुलिस की सख्ती बढ़ा देनी चाहिए। जिससे लोग अपने घरों से बेवजह बाहर न निकले। पहले ही कोरोना की मार ने निम्न व मध्य वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। अमर उजाला ने चंबा जिला में रात्रि कर्फ्यू लगना चाहिए या नहीं, इसको लेकर लोगों की राय जानी।
विज्ञापन

सरकार लोगों पर बोझ डाल रही
सरोल निवासी मनोज ने कहा कि कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा पहले ही फाइव डे वीक करने के साथ शनिवार और रविवार को बाजार बंद करवा दिए हैं। ऐसे में अब रात्रि कर्फ्यू लगा कर सरकार लोगों पर बोझ डालने का ही काम करेगी।
विज्ञापन

समय रहते रात्रि कर्फ्यू लगाना चाहिए था
कियाणी निवासी अजय कुमार ने कहा कि कोविड के दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार को समय रहते रात्रि कर्फ्यू लगा देना चाहिए। जिससे कि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू लगाने का कोई भी फायदा नहीं
व्यवसायी आरिफ मलिक ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू लगाने का कोई भी फायदा नहीं है। सरकार को जब रात्रि कर्फ्यू लगाना चाहिए था, तब रैलियां और चुनाव करवाने में मशगूल रही। वर्तमान समय में स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में लोगों पर ही बंदिशें लगानी अनिवार्य है। जिसके लिए पुलिस बल की जिम्मेवारी बढ़ा देनी चाहिए।
सीमा पर ही रिपोर्ट के आधार पर दिया जाए प्रवेश
मंजीर निवासी अनवर खान ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू लगाना अनिवार्य है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा पहले ही कोविड रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। लिहाजा, जिला की सीमा पर ही उनकी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें प्रवेश दिया जाना चाहिए।
सख्ती से कोविड नियमों का पालन करवाएं
बगोड़ी निवासी नीतिन कुमार का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू के बजाय सरकार को सख्ती से कोविड नियमों का पालन करवाना चाहिए। जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है।

सरकार को बंदिशों में इजाफा करना चाहिए
बरौर निवासी अरशद खान ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू के बजाय सरकार को बंदिशों में इजाफा करना चाहिए। घरों से बुजुर्गों के बाहर निकलने पर पाबंदी होनी चाहिए। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अपनी कोविड रिपोर्ट होटल व्यवसायियों को दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed