{"_id":"66d346b7b3ad9309e50627b6","slug":"people-played-shehnai-women-danced-on-ghurei-the-atmosphere-was-devotional-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132182-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लोगों ने शहनाई, महिलाओं ने घुरेई \nपर किया नृत्य, माहौल भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लोगों ने शहनाई, महिलाओं ने घुरेई पर किया नृत्य, माहौल भक्तिमय
Sat, 31 Aug 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर स्थित चौरासी परिसर में मणिमहेश यात्रा के दौरान जातर मेलों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को मंदिर परिसर में शीतला माता की जातर आयोजित की गई।
जातर मेले में मां चामुंडा का आशीर्वाद लेने के बाद छड़ीदार शीतला माता के दर माथा टेकने के बाद पीठ पर लाते हैं। जातर मेले के दौरान स्थानीय लोग शहनाई पर नृत्य करते हैं। जातर मेले के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने जातर मेले का लुत्फ उठाया। साथ ही स्थानीय संस्कृति से भी वाकिफ हुए हैं। श्रद्धालुओं में विवेक कुमार, गोविंद सिंह, राकेश कुमार और अमित कुमार ने बताया कि मणिमहेश यात्रा से पहले वे चौरासी परिसर पहुंचे। यहां जातर मेले का आयोजन किया जा रहा था। कहा कि जातर मेले में लोक संस्कृति की झलक दिखी। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा की थकान जातर मेला देख कम हुई। चौरासी मंदिर के पुजारी हरिशरण शर्मा ने बताया कि पांचवीं जातर मां शीतला के नाम रही। बताया कि इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बताया कि रविवार को कार्तिक स्वामी की जातर होगी। शनिवार शाम को कार्तिक स्वामी का जागरण आयोजित किया गया। मेले के दौरान स्थानीय महिलाओं ने घुरैई पर नृत्य किया।
--