{"_id":"649729c698116868940b2a0b","slug":"people-in-the-grip-of-viral-due-to-change-in-weather-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1756-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल की चपेट में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल की चपेट में लोग
Sat, 24 Jun 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में रोजाना वायरल (खांसी) की चपेट में आ रहे लोग इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़े भी शामिल हैं। ऐसे में विशेषज्ञ इन मरीजों को उपचार देने के अलावा उन्हें मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अपनी सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने का परामर्श भी दे रहे हैं।
कभी मौसम गर्म हो रहा है तो कभी ठंड हो रही है। इसके अलावा लू जैसे हालात भी पैदा हो रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगों के बीमार होने की संभावना बढ़ रही है। विशेषज्ञ लोगों को ऐसे मौसम में खानपान को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं। मेडिसिन और बाल रोग ओपीडी में खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना दस से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में जिनकी तबीयत ज्यादा खराब हो उन्हें विशेषज्ञ अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम बदलाव के चलते खांसी के मरीज अस्पताल में बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम के बदलाव को देखते हुए अपना और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
प्रवीण कुमार