{"_id":"65959b016de43c235c0e26d5","slug":"people-heaved-a-sigh-of-relief-as-private-buses-started-running-in-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15765-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में निजी बसें चलने से लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में निजी बसें चलने से लोगों ने ली राहत की सांस
Wed, 03 Jan 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में विभिन्न रूटों पर निजी बसें चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत आस-पास के क्षेत्रों में आठ से दस तेल के टैंकर पहुंचे।
पंपों पर टैंकर देखकर वाहन चालक वाहन लेकर तेल भरवाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। दूसरी ओर, सुबह से निजी बसें चलने से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं, बीमार लोगों को राहत मिली। हिट एंड रन कानून के विरोध में उतरे निजी बस ऑपरेटरों, ट्रक, टैक्सी चालकों के कारण जिले में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। पेट्रोल पंपों में तेल की आपूर्ति खत्म होने से लोगों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति के लिए पेट्रोल-डीजल का स्टॉक रखने के निर्देश दिए थे। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों में कहीं अधिक भीड़ तो कई वीराना छाया रहा। अब बुधवार से निजी बसें, टैक्सियां, ट्रकों के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बस स्टैंड चंबा में निजी बसों के निर्धारित स्थल पर खड़ी होने से सवारियों अपने गंत्वयों को समयानुसार रवाना हो पाईं। गृह निर्माण को लेकर करवाए जा रहे कार्य संबंधी निर्माण सामग्री भी लोग खरीदते नजर आएं। पेट्रोल-डीजल पहुंचने से बीते दिन की अपेक्षा बुधवार को वाहनों की अधिक चहल-पहल जिला मुख्यालय समेत आस-पास के क्षेत्रों में देखी गई।