{"_id":"60fc10498ebc3e582d37ab50","slug":"people-greated-who-helped-in-corona-time-chamba-news-sml377952239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में डयूटी के दौरान भोजन व अन्य सहायता करने वाले लोग नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में डयूटी के दौरान भोजन व अन्य सहायता करने वाले लोग नवाजे
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी का स्टाफ कोविड काल में बेहतरीन योगदान देने वाले लोगों को सम्मा
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ की मदद करने वाले लोगों को सम्मानित किया है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में तैनात विभागीय स्टाफ ने इन लोगों को नवाजा।
गौरतलब है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां कोरोना के सैंपल एकत्रित करने के लिए विभिन्न पंचायतों में उपलब्ध रही तो वहीं, दूसरी तरफ टीकाकरण शिविर के दौरान भी सेवाएं दी। टीम के लिए अलग-अलग जगह खाने-पीने की व्यवस्था तक नहीं थी। ऐसे में इन 21 पंचायतों के समाजसेवी लोगों ने आगे आते हुए टीम को खाना परोसा और कोरोना जागरूकता कार्यक्रम में भी ये लोग आगे रहे हैं।
बहरहाल, उनके ओर से किए गए कार्यों पर उन्हें सम्मानित किया गया। कोरोना के शुरुआती दौर से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें समलेउ, बगढार, बनीखेत, शेरपुर, मनोला, ओसल, बाथरी, मलूंड़ा में सेवाएं दी हैं। यहां इन समाजसेवियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का हरसंभव सहयोग किया। स्वास्थ्य केंद्र बाथरी के स्टाफ में डॉ. पुनीत पराशर, अनुज कटोच, विवेक शर्मा और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भगत सिंह का खास योगदान रहा है। सम्मानित किए गए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और बाथरी के कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने कहा कि बाथरी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ ने समाजसेवियों को सम्मानित कर प्रशंसनीय पहल की है।