Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People got water after 45 hours in the city

Chamba News: शहर में 45 घंटे बाद मिला लोगों को पानी

Wed, 01 Mar 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Mar 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
People got water after 45 hours in the city
चंबा। जलशक्ति विभाग ने रिकॉर्ड 45 घंटों में पेयजल लाइनों को जोड़कर आखिरकार लोगों को राहत प्रदान की। विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार शाम 7:00 बजे पेयजल लाइन को सुचारु कर दिया। बुधवार को जलशक्ति विभाग के 30 कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए भूस्खलन से टूटी आठ और दस इंच की पेयजल लाइनों को जोड़कर शहरवासियों को राहत प्रदान की। इससे पहले सुबह पेयजल की आपूर्ति बंद होने से लोग वाहनों के जरिये प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोते हुए नजर आए। पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार देर रात करीब 10 बजे भारी भूस्खलन से हरदासपुरा-टीवी वार्ड-ककियां मार्ग पर सरोथा नामक स्थान पर सड़क के जमींदोज होने के साथ ही शहर के लिए गुलियानी प्राकृतिक जलस्रोत से बिछाई गई मुख्य आठ और दस इंच की लाइनें भी टूट गईं। पेजयल लाइनें टूटने से शहर के कई मोहल्लों में पानी के लिए अकाल पड़ गया। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर विभागीय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उसे सुचारु करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने रणनीति तैयार की। इसी के तहत सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने देररात तक वैकल्पिक रास्ते का निर्माण करवाया। उसके बाद जलशक्ति विभाग की टीम ने मोर्चा संभालते हुए बुधवार को टूटी पेयजल लाइनों को जोड़ने का कार्य आरंभ किया। विभाग के 30 कर्मी पेयजल की टूटी लाइनों को जोड़ने के लिए जुटे रहे। शाम करीब सात पेयजल पाइपों को जोड़कर विभाग ने पेयजल आपूर्ति को बहाल करवा दी।
विज्ञापन

शहरवासियों राकेश कुमार, प्रमोद कुुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार, कन्हैया राम आदि ने बताया कि जलशक्ति विभाग को अपनी भंडारण क्षमता को बढ़ाना चाहिए जिससे यदाकदा होने वाली समस्या के दौरान पेयजल की किल्लत से छुटकारा पाया जा सके। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग के 30 कर्मियों ने कड़ी मेहनत करते हुए बुधवार देरशाम पेयजल लाइन की मरम्मत करवाकर आपूर्ति को सुचारु करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed