फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people get ration in chamba city

चंबा में राशन की होम डिलीवरी करवाने की प्रशासन ने की व्यवस्था

Thu, 26 Mar 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
people get ration in chamba city
चंबा। शहर के लोगों को अब बाजार जाकर दूध, ब्रेड और अन्य जरूरी सामान नहीं खरीदना होगा। इसके लिए लोग अब सिर्फ एक नंबर पर फोन घुमाकर घर पर ही सामान मंगवा सकते हैं। जिला प्रशासन ने सामाजिक दूरी को कायम रखने के लिए यह पहले शुरू की है। इसके बाकायदा कारोबारियों के नंबर जारी किए हैं। होम डिलीवरी की सुविधा सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

इसके लिए शहर के बड़े दुकानदारों से प्रशासन ने वार्ता भी कर ली है। प्रशासन की ओर से दुकानदार का मोबाइल नंबर, दुकान का नाम और डिलीवरी करने वाले कर्मचारी का नाम सहित फोन नंबर सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किए गए हैं।
विज्ञापन

लोग इन नंबरों पर फोन करके आवश्यकता अनुसार घर पर बैठकर ही राशन मंगवा सकते हैं। उन्हें राशन लेने के लिए घर से बाहर निकलने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रशासन की ओर से ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि लोग सामाजिक दूरी की पालना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों में राशन लेने के लिए लोगों को लाइनों में या भीड़ में खड़े होना पड़ता है, इससे सामाजिक दूरी खत्म हो रही है। साथ ही संक्रमण का खतरा बना रहता है। प्रशासन की ओर से सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे दुकानदारों के नंबरों पर फोन करके घर पर ही राशन मंगवाएं। इससे वह कोरोना संक्रमण से भी बचे रहेंगे। और उन्हें परिवार का पेट भरने के लिए घर पर ही राशन मुहैया हो जाएगा। होम डिलीवरी की सुविधा सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक रहेगी।
इन नंबरों पर फोन करके मंगवाए राशन
घर पर राशन मुहैया करवाने वाले दुकानदारों में अनूप महाजन (9736903210),सपड़ी, ओम प्रकाश छाबड़ा (9418042245) हरदासपुरा, इजी डे क्लब मुगला (7304507110) मुगला क्षेत्र, हरदीप सिंह (7832053465) सुल्तानपुर, पंचम महाजन (9882078001) चंबा बाजार, राकेश महाजन (9418001919) और वीरेंद्र महान (9418063929) डोगरा बाजार चंबा के नंबरों पर फोन करके सामान मंगवा सकते हैं।
इनसेट
कोई अन्य दुकानदार भी होम डिलीवरी के तहत लोगों को घर-द्वार राशन पहुंचाने की हामी भरता है तो इसके लिए वह एसडीएम से संपर्क साध सकता है। इसके अलावा होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारी और उसके वाहन को कर्फ्यू के दौरान आवाजाही करने की अनुमति होगी। जिससे पूर्व उसे अपने वाहन व स्वयं संबंधी प्रमाण पत्र एसडीएम कार्यालय में जमा करवाने होंगे। साथ ही डिलीवरी कर्मचारी का स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रहेगी।
होम डिलीवरी करने वालों की भी होगी चेकिंग
होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों व सामान की नियमित रूप से चेकिंग होती रहेगी। चेकिंग के दौरान यदि उससे कुछ संदिग्ध वस्तु पाई जाती है तो उस डिलीवरी कर्मचारी सहित उस फर्म या दुकान के मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन होम डिलीवरी के लिए जल्द ही सेक्टरों को भी बांट सकता है। जिसके तहत विभिन्न मोहल्लों में एक दुकानदार या फर्म तथा दूसरे सेक्टर में एक दुकान व फर्म द्वारा होम डिलीवरी के तहत खाद्य सामग्री पहुंचाई जाएगी।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को घर पर राशन की डिलीवरी करने के लिए बड़े दुकानदारों से संपर्क साध कर यह सुविधा शुरू की गई है। ताकि लोग सड़कों पर निकलने की बजाए घर पर ही राशन मंगवा सकें।

जिलाधीश विवेक भाटिया ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों को घरों में ही सभी जरूरत का सामान मिले सके इसके लिए होम डिलीवरी करवाने का फैसला लिया गया है। होम डिलीवरी करने के लिए पहले चरण में सात दुकानदारों को परमिशन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed