{"_id":"617d83f3b26a9e55702b6fc9","slug":"people-did-not-cast-vote-in-four-booth-chamba-news-sml3888939121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर के चार बूथों से ग्रामीणों ने खाली लौटाई मतपेटियां, नहीं किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर के चार बूथों से ग्रामीणों ने खाली लौटाई मतपेटियां, नहीं किया मतदान
विज्ञापन
people did not cast vote in four booth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र भरमौर के चार बूथों से ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। जबकि, ग्राम पंचायत दुर्गेठी के फौंटा और ग्राम पंचायत हड़सर के बूथ बिलमुही- द्वितीय में प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझाबुझा कर दोपहर बाद मतदान करवाने के लिए राजी कर लिया। उसके बाद ही मतदान केंद्र पर ग्रामीण मतदान करने के लिए पहुंचे।
जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी से संसदीय चुनाव के तहत 147 सामान्य और नौ सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। लेकिन, 142 मतदान केंद्रों और 9 सहायक मतदान केंद्रों में ही मतदान प्रक्रिया में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
ग्राम पंचायत बलोठ के बूथ एलमी नं. 36, ग्राम पंचायत किलोड़ के बूथ कलमला नं. 43, ग्राम पंचायत जगत के बूथ जगत-11 नं. 87 और ग्राम पंचायत कुलेठ के बूथ कलाह नं. 140 बूथों पर देरशाम तक ग्रामीण मतदान करने के लिए नहीं पहुंचे। इन क्षेत्रों के लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क सुविधा और मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। चिरलंबित मांगें पूरी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान करने का बहिष्कार किया। मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों को समझाने के लिए भले ही प्रशासनिक टीमें पहुंचीं लेकिन, राजनेताओं से खिन्न ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीमों की एक न सुनी। प्रशासनिक टीम दोपहर 12 बजे के बाद ग्राम पंचायत दुर्गेठी के फौंटा और ग्राम पंचायत हड़सर के बूथ बिलमुही-द्वितीय में मतदान प्रक्रिया शुरू करवाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
मलख, विपिन, संजय, भीमसेन, उत्तम, अजीत, बालकृष्ण, विपिन शर्मा, संजय, रोशन और प्रकाश ने चेताया है कि अभी उन्होंने मंडी संसदीय उपचुनाव का बहिष्कार किया है। गांवों की मूलभूत सुविधाएं पूरी न होने पर विस चुनाव का भी बहिष्कार किया जा सकता है।
एडीएम भरमौर संजय कुमार धीमान ने कहा कि चार बूथों पर ग्रामीण मतदान करने के लिए नहीं पहुंचे। प्रशासनिक टीमों ने ग्रामीणों को समझाने की लाख कोशिशें कीं। दुर्गेठी के फौंटा और ग्राम पंचायत हड़सर के बूथ बिलमुही-द्वितीय में दोपहर बाद मतदान आरंभ हुआ।