फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People danced to celebrate the arrival of road in the village, garlanded the JCB driver with currency notes

Chamba News: गांव में सड़क पहुंचने की खुशी में जमकर नाचे लोग, जेसीबी चालक को पहनाया नोटों का हार

Sun, 11 Feb 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Feb 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
People danced to celebrate the arrival of road in the village, garlanded the JCB driver with currency notes
चंबा में ढलोग के बदेई नाले से समलेटा तक सड़क पहुचनें पर जेसीबी चालक को हार पहना खुशी मनाते ग्रा
बनीखेत (चंबा)। रविवार को छुट्टी का दिन ढलोग पंचायत के लोगों के लिए सड़क के रूप में खुशियां लेकर आया।
विज्ञापन

खुशी के इस लम्हे में लोगों ने जमकर जश्न मनाया और मिठाइयां भी बांटीं। और तो और जेसीबी चालक का नोटों से हार पहनाकर स्वागत किया गया। दरअसल, आजादी के सात दशक बाद ढलोग पंचायत के चार गांवों को रविवार को सड़क की सुविधा मिल गई है। इसकी खुशी ग्रामीणों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। सड़क की कटिंग का काम पूरा होते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे और नाचना शुरू कर दिया। ढलोग पंचायत के गांव बासा-1, बासा-2, समेलटा-1 और समलेटा-2 के लोगों का कहना था कि अब उन्हें पीठ पर बोझ उठाकर तीन किलोमीटर का पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। बीमारी की हालत में मरीजों को पालकी और पीठ पर उठाने से भी छुटकारा मिलेगा। सालों तक गांव के ऊबड़-खाबड़ रास्ते से तीन किमी तक पैदल चलने के बाद लोगों को सड़क तक पहुंचना पड़ता था। बार-बार सड़क बनाने की मांग उठाई गई, अब सड़क पहुंच गई है तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि सड़क की स्वीकृति मिलने पर तीन किमी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। रविवार को सड़क गांव तक पहुंच गई। ग्रामीणों में शमशेर सिंह, बलदेव सिंह, आशीष कुमार, मिलाप चंद, सोनू, तीर्थ कुमार, अनिल कुमार, रमेश कुमार, मदन कुमार और राजकुमार ने बताया कि आजादी के कई वर्ष बीतने के बाद आज सड़क सुविधा मिली है। इसके लिए उन्होंने सरकार और विभाग का आभार जताया है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed