{"_id":"673f6cf744017c03f1088237","slug":"people-are-falling-prey-to-virus-opd-increased-in-teesa-hospital-chamba-news-c-88-1-ssml1006-137670-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वायरल की चपेट में आ रहे लोग, तीसा अस्पताल में बढ़ी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वायरल की चपेट में आ रहे लोग, तीसा अस्पताल में बढ़ी ओपीडी
Fri, 22 Nov 2024 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
चंबा के तीसा अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में वायरल के मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही है। तीन दिन में दस बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया। ये सभी बच्चे वायरल की चपेट में आने से सर्दी, जुकाम व गले दर्द की समस्या से पीड़ित हैं। ओपीडी में रोजाना 25 से 30 मरीज वायरल से पीड़ित होकर इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को डॉक्टर दवाई देकर घर भेज रहे हैं। साथ ही उन्हें मास्क पहनने व गर्म पानी पीने की सलाह दी जा रही है। पिछले कई दिनों से चंबा में बारिश की बूंद नहीं गिरी है। इसके चलते समूचा क्षेत्र सूखी ठंड की चपेट में आ चुका है। लोग सूखी ठंड की चपेट में आने से वायरल का शिकार हो रहे हैं। छोटे बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर लोगों को ऐसे मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल करने का परामर्श दे रहे हैं।
नागरिक अस्पताल तीसा 45 पंचायतों का केंद्र बिंदु हैं। जहां पर रोजाना 100 की ओपीडी रहती है। लेकिन कुछ दिनों से ओपीडी में वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार व गले दर्द की समस्या से पीड़ित लोग उपचार के लिए ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिन्हें डॉक्टर जरूरत के अनुसार दवाई दे रहे हैं। किसी की तबीयत ज्यादा खराब हो तो उसे अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है।
इनसेट
कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋषि पुरी ने बताया कि तीसा अस्पताल में वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में दवाईयां उपलब्ध हैं। मौजूदा समय में दस बच्चे भर्ती हैं। जिनका इलाज चला हुआ है।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार