{"_id":"6af4a12caef1323b330b5354","slug":"pensions-of-389-pensioners-held-up-due-to-e-kyc-issues-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202620-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ई-केवाईसी के फेर में 389 पेंशनरों की पेंशन अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ई-केवाईसी के फेर में 389 पेंशनरों की पेंशन अटकी
Wed, 11 Nov 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
छह माह से एक साल से नहीं मिली राशि, किलाड़ में एकमात्र आधार केंद्र बना परेशानी
दूरदराज की पंचायतों के बुजुर्गों, दिव्यांगों को सत्यापन के लिए करना पड़ रहा लंबा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में ई-केवाईसी पूरी न होने से 389 पेंशनरों की पेंशन अटक गई है। कई लाभार्थियों के खातों में छह माह से लेकर एक साल तक राशि नहीं पहुंची है। इससे वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के सहारे गुजर-बसर करने वाले लोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पेंशन रुकने की प्रमुख वजह आधार से जुड़ी औपचारिकताएं अधूरी रहना है। आधार कार्ड बनवाते समय दर्ज करवाए गए मोबाइल नंबर बदलने से भी सत्यापन में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, पूरे पांगी क्षेत्र में आधार अपडेशन की सुविधा केवल किलाड़ मुख्यालय में उपलब्ध है। ऐसे में दूरदराज की पंचायतों में रहने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वहां पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करवाना चुनौती बना हुआ है।
पंचायत समिति पांगी के अध्यक्ष शक्ति ठाकुरवान ने बताया कि कई पेंशनरों को छह माह से एक साल तक राशि नहीं मिली है। इससे उनके रोजमर्रा के खर्च प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावितों को राहत दिलाने के लिए उपायुक्त चंबा को मांगपत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
--
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कर रहे जागरूक
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के एसडीपीओ पांगी राजिंद्र चौहान ने बताया कि आधार लिंक न होने और ई-केवाईसी अधूरी रहने के कारण पेंशन प्रभावित हुई है। लाभार्थियों को प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पंचायत स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में मंत्री के समक्ष भी यह मामला उठाया गया था। उन्हें अवगत करवाया गया कि हिम परिवार पोर्टल पर विवरण अपडेट करने के लिए प्रत्येक पेंशनर की ई-केवाईसी अनिवार्य है।