Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners' protest continues for the fifth day; they will hold a protest rally today.

Chamba News: पेंशनरों का धरना पांचवें दिन भी जारी, आज निकालेंगे रोष रैली

Mon, 16 Nov 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Pensioners' protest continues for the fifth day; they will hold a protest rally today.
चंबा में अपनी मांगों को लेकर धरने के दौरान पेंशनर।संवाद
लंबित वित्तीय देनदारियों और डीए एरियर के भुगतान की मांग, सरकार से वार्ता के लिए बुलाने का आग्रह
विज्ञापन

पांच लंबित किस्तों का करीब 10 प्रतिशत डीए बकाया होने का दावा, धरना स्थल से मुख्य चौक तक जाएगी रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति जिला इकाई चंबा के बैनर तले पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरने में विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों और पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लेकर लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित किस्तों और एरियर का भुगतान न होने से पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पांच लंबित डीए किस्तों और अन्य वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग की। वक्ताओं के अनुसार डीए की ये पांच किस्तें करीब 10 प्रतिशत बनती हैं। उन्होंने सरकार से समिति को वार्ता के लिए बुलाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

धरने में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ, पुलिस विभाग पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, कॉरपोरेट सेक्टर रिटायरीज कमेटी, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन भलेई और चिकित्सा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा 22 पदाधिकारी और सदस्य बैकअप टीम के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के जिला समन्वयक ने बताया कि 17 नवंबर को चंबा में रोष रैली निकाली जाएगी। यह रैली धरना स्थल से शुरू होकर मुख्य चौक तक जाएगी और वहां से वापस धरना स्थल पहुंचेगी। उन्होंने जिले के सभी पेंशनरों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed