फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners of urban bodies should be given pension on the basis of 2016: Atul

शहरी निकायों के पेंशनरों को 2016 के आधार पर दी जाए पेंशन : अतुल

Mon, 23 Feb 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pensioners of urban bodies should be given pension on the basis of 2016: Atul
चंबा। हिमाचल प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ की चंबा इकाई की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अतुल महाजन ने की। इस दौरान उन्होंने मांग उठाई कि शहरी स्थानीय निकायों के पेंशनरों को भी 1 जनवरी 2016 के आधार पर पेंशन देने संबंधी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति रोष जताते हुए कहा कि अधिकांश विभागों में पेंशनरों को वर्ष 2016 के वेतनमान के अनुसार पेंशन दी जा रही है, लेकिन शहरी निकायों के पेंशनरों को अब तक 2006 के वेतनमान के अनुसार पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को 1 जनवरी 2016 के वेतनमान के आधार पर शेष एरियर 31 जनवरी तक देने की घोषणा की गई है। हालांकि, शहरी स्थानीय निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव से प्रदेशभर के पेंशनरों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द अधिसूचना जारी नहीं की गई तो मजबूर होकर पेंशनरों को सरकार के विरुद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। बैठक में दिनेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed