{"_id":"691f48f511d73b6fd10741da","slug":"pensioners-of-the-district-are-ready-to-surround-tapovan-chamba-news-c-88-1-ssml1004-167082-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तपोवन के घेराव को जिले के पेंशनर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तपोवन के घेराव को जिले के पेंशनर तैयार
Thu, 20 Nov 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के पेंशनर 28 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार को घेरने के लिए तैयार हैं। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ चंबा के जिला मुख्य सलाहकार जर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार के 14 मांगों को न मानने या वार्ता के लिए न बुलाने पर प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने धर्मशाला के तपोवन में विस सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन और विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है।
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ चंबा ने अन्य विभागों/निगमों/बोर्डों के पेंशनर समूहों के साथ संयुक्त बैठक के बाद विधानसभा घेराव किए जाने के बाद पेंशनरों की सुविधा के लिए समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने को लेकर आने-जाने और उनके खाने की एवज में एक हजार रुपये प्रति पेंशनर खर्च रहेगा। साथ ही निर्णय लिया है कि मौसम खराब रहने पर या विस घेराव का निर्णय बदलने पर सभी के पैसे वापिस कर दिए जाएंगे।
पुराने बस स्टैंड से बसें 28 नवंबर सुबह 6 बजे रवाना होंगी। उधर, प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के जिला समन्वयक डाॅ. डीके सोनी चंबा प्रवास पर पहुंचे और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के जरिये प्रदेश सरकार को अपनी 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैन सिंह जरयाल, कोषाध्यक्ष बुशहरा राम भंडारी, जिला महामंत्री बुधिया राम और महामंत्री लोकेंद्र शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।