{"_id":"642c5d7e0e69d95e65001cb9","slug":"pensioners-get-increased-pension-and-financial-benefits-chamba-news-c-19-1-110817-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेंशनरों को मिले बढ़ी पेंशन और वित्तीय लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेंशनरों को मिले बढ़ी पेंशन और वित्तीय लाभ
Tue, 04 Apr 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ चंबा ने 31 दिसंबर 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन रिवाइज कर उन्हें बढ़ी हुई पेंशन और वित्तीय लाभ देने की मांग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के हिमाचल के वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. डीके सोनी ने कहा कि जो कर्मचारी 31 दिसंबर 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी पेंशन रिवाइज नहीं हुई है। उसे जल्द रिवाइज कर उन्हें बढ़ी हुई पेंशन और वित्तीय लाभ दिए जाएं। साथ ही उन्हें एक जनवरी 2022 से बढ़ा हुआ डीए भी दिया जाए। उन्होंने मंगलवार को आयोजित पेंशनर्स महासंघ चंबा इकाई की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिला चंबा के महासचिव बुधिया राम विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के बाद पेंशनर्स महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान अशोक शर्मा, उपप्रधान बजीर सिंह और देवेंद्र बगलवान, जनरल सेक्रेटरी लोकेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव लेखराज धीमान, आयोजक सचिव जगदीश, प्रेस सचिव धर्मवीर शर्मा जबकि कोषाध्यक्ष अशोक महाजन को चुना गया।