फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners demanded payment of pending medical bills

Chamba News: पेंशनरों ने मांगा लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded payment of pending medical bills
बा लक्ष्मण क्लब में बैठक के दौरान मौजूद हिम आंचल पेंशनर संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।
चंबा। हिम आंचल पेंशनर संघ चंबा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। संघ की बैठक मंगलवार को लक्ष्मण क्लब चंबा में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। इसमें विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन की बकाया राशि अभी सरकार ने नहीं दी है। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि दो माह पहले सरकार ने पानी के बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की है। इस पर संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ की मांग की है कि इस बढ़ोतरी को भी वापस लिया जाए और पुराने बिलों की तर्ज पर बिल जारी किया जाए। कहा कि चंबा में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। अगर मंगला से चंबा के लिए रोप-वे बनता है तो पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मंगला से चंबा के लिए रोप-वे का निर्माण किया जाए। बैठक में पीके बेदी, ईश्वर नाथ, पुष्प राज, पुन्नू राम, परस राम, देवी प्रसाद, महिंद्र, सोभिया, बलदेव, कर्म चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed