फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners above 80 years of age were honored

Chamba News: 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पेंशनर किए सम्मानित

Tue, 17 Dec 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 17 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pensioners above 80 years of age were honored
चुवाड़ी (चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चुवाड़ी की ओर से राष्ट्रीय पेंशनर दिवस लोनिवि के विश्राम गृह में हर्षो उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर उत्तम चंद शर्मा, केवल कृष्ण बैहल, ओंकार चंबयाल, कृष्ण कुमार शांडिल्य और पवन शर्मा समेत मुख्य सलाहकारों की अध्यक्षता में हुई। सभी ने क्रमबार अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान 80 वर्ष आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को सम्मानित किया। सम्मानित रहने वाले वरिष्ठ पेंशनरों में कौशल्या, केवल कृष्ण बहल, मदन लाल गुप्ता, देवी प्रकाश शर्मा, देवेंद्र सूद, ओंकार सिंह ठाकुर, सरण दास ठाकुर, योगराज गुप्ता, प्रेम प्रकाश और बिहारी लाल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल रहे। उनकी ओर से वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। पेंशनरों ने महंगाई भत्ते की किश्तों का भुगतान शीघ्र करने, चिकित्सा भत्ता बढ़ाने और पेंशनर जो एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके लाभ शीघ्र भुगतान करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर प्रधान रमेश चंद, सचिव केके खत्री, उपप्रधान केवल सिंह ठाकुर और कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed