फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pedestrian caught with 522 grams of hashish

Chamba News: 522 ग्राम चरस के साथ पकड़ा राहगीर

Sun, 24 Nov 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian caught with 522 grams of hashish
चुराह (चंबा)। सनवाल बैरागढ़ जीरो प्वाइंट के समीप विशेष अन्वेषण इकाई चंबा की टीम ने एक व्यक्ति को चरस सहित धर दबोचा है। टीम ने इस व्यक्ति के कब्ज से 522 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना तीसा में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान गुलाबदीन निवासी गांव परियोगा डाकघर झज्जाकोठी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस टीम ने सनवाल बैरागढ़ मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक व्यक्ति बैरागढ़ की तरफ से पैदल आया। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति को रोका और उसके बैग की तलाशी ली। बैग से 522 ग्राम चरस बरामद करने में टीम को सफलता मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। मामले में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed