{"_id":"611e8e0d8ebc3e79dd285931","slug":"peace-meal-workers-did-not-hold-the-tool-kit-even-on-the-third-day-chamba-news-sml380944666","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीस मील कर्मियों ने तीसरे दिन भी नहीं थामे टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीस मील कर्मियों ने तीसरे दिन भी नहीं थामे टूल किट
विज्ञापन
चंबा में हड़ताल पर बैठे परिवहन निगम पीस मील कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मांगों को लेकर टूल डाउन हड़ताल पर बैठे पीस मील कर्मचारियों का आंदोलन वीरवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। तीसरे दिन भी पीस मील कर्मचारियों ने अपने औजार नहीं थामे। अभी तक सरकार और निगम प्रबंधन ने पीस मील कार्यकारिणी से किसी प्रकार की वार्ता नहीं की है। सरकार और प्रबंधन के अड़ियल रवैये से नाराज कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से कोई वार्ता या किसी तरह का निर्णय नहीं लिया जाता है, तब तक टूल डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी।
पीस मील कर्मचारियों विनोद कुमार, मान सिंह, रोहित कुमार, सुधीर कुमार, राज कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेश कुमार, खेप सिंह, पंकज कुमार, सदीक, उमेश कुमार आदि ने कहा कि प्रदेश में 933 पीस मील कर्मचारी हैं। इनमें से जिले में ही 27 कर्मचारी हैं। उनकी मांग है कि आईटीआई पास आउट के लिए पांच वर्ष और बिना आईटीआई के कर्मचारियों को छह वर्ष में अनुबंध में लाकर नियमित किया जाए। कहा कि पहले 410 पीस मील कर्मचारियों को नियमित किया गया है लेकिन, अकारण ही वर्ष 2017 से इस पॉलिसी को लागू नहीं किया जा रहा है।
कहा कि अगर यह पॉलिसी लागू होती है तो सात से आठ वर्ष पूरे कर चुके पांच सौ से अधिक पीस मील कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में पॉलिसी लागू न हो पाने की सूरत दस प्रतिशत पीस मील कर्मचारी तो 50 वर्ष की आयु भी पूरी कर चुके हैं। कहा कि वे सरकार से काफी समय से अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन, सरकार उनकी मांगों को अब तक पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने मांग की है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।