फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PCB strict on polluting Ravi river

Chamba News: रावी नदी को प्रदूषित करने पर पीसीबी सख्त, नगर परिषद और जल शक्ति विभाग से सात दिन में मांग जवाब

Mon, 27 Nov 2023 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 05:21 AM IST
विज्ञापन
PCB strict on polluting Ravi river
चंबा में तत्वानी के पास रावी नदी की ओर बहता नाले का गंदा पानी। संवाद
चंबा। रावी नदी को प्रदूषित करने को लेकर प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड (पीबीसी) सतर्क हो गया है। पीसीबी ने जल शक्ति विभाग और नगर परिषद चंबा को पत्र लिखकर रावी नदी में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सात दिनों के भीतर पत्र पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन




चंबा शहर का सारा गंदा पानी धड़ोग नाला से होकर रोजाना तत्वानी के पास रावी नदी में मिल रहा है। इससे रावी नदी प्रदूषित हो रही है। ऐसे में रावी नदी में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले पीसीबी की टीम ने तत्वानी के पास रावी नदी में मिल रही गंदगी का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन




इस दौरान पीसीबी टीम ने पाया कि शहर का गंदा पानी धड़ोग नाले से होते हुए रावी नदी में पहुंच रहा है। गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए न तो नगर परिषद ने उचित व्यवस्था की है और न ही जल शक्ति विभाग ने उचित प्रबंध किए हैं। इस कारण पीसीबी ने नगर परिषद और जल शक्ति विभाग को पत्र लिखकर सात दिन में गंदे पानी को रावी में जाने से रोकने के लिए उचित प्रबंध करने निर्देश दिए हैं और जवाब मांगा है। यदि इस समयावधि में जवाब नहीं दिया जाता है तो पीसीबी अगला कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




धड़ोग नाले में सबसे ज्यादा गंदगी



कुछ दिन पहले जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई थी। इसमें उपायुक्त ने रावी नदी में मिलने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के लिए पीसीबी और नप को निर्देश जारी किए थे। इसके बाद पीसीबी की टीम ने तत्वानी सहित अन्य नालों का निरीक्षण किया, जिनका पानी रावी नदी में जाकर मिलता है। इस दौरान धड़ोग नाले के पानी में सबसे ज्यादा गंदगी पाई गई थी, जो सीधे रावी नदी में जाकर मिल रही थी।




रावी नदी में धडोग नाले का गंदा पानी मिल रहा है। इसको लेकर नगर परिषद और जल शक्ति विभाग को पत्र लिख दिया गया है। उन्हें सात दिनों के भीतर पत्र का जवाब देना होगा। इसमें नाले के पानी को रावी नदी में जाने से रोकने लिए उन्हें उचित व्यवस्था करनी होगी।



- राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, पीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed