फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pay discrepancies should be removed immediately: Kuldeep

प्रदेश सरकार कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को तुरंत करें हल: कुलदीप

Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pay discrepancies should be removed immediately: Kuldeep
चंबा में बैठक में मौजूद हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड यूनियन के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करे अन्यथा कर्मचारियों को वेतन संशोधन का उचित लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगले वेतनमान संशोधन में प्रदेश का कर्मचारी पंजाब के समकक्ष कर्मचारी से बहुत पीछे रह जाएगा। बिजली बोर्ड कार्यालय में आयोजित सम्मेलन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 1 अक्तूबर 2012 से बढ़े हुए वेतन का लाभ उस पद पर दो साल का सेवाकाल पूरा करने पर प्रदान करने की शर्त गैर कानूनी है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रखा गया है। बहुत कर्मचारी इस दो वर्ष की शर्त के बीच ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। लेकिन उन्हें बढ़े हुए वेतन के लाभ के बिना ही सेवानिवृत्ति पर घर भेज दिया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से वेतन संशोधन में चल रही सभी वेतन विसंगतियों को तुरंत दूर करने की मांग की है। इसके अलावा सरकार से पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने के बारे में भी सरकार से गुहार लगाई। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी कामेश्वर शर्मा, पंकज परमार, मुकेश कुमार, अनिल वर्मा, नीतीश कुमार, प्रताप चंद, आत्मा राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed