फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paver work begins in Sultanpur ward, facilities will be available

Chamba News: सुल्तानपुर वार्ड में पेवर डालने का काम शुरू, मिलेगी सुविधा

Sun, 14 Dec 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Paver work begins in Sultanpur ward, facilities will be available
सुल्तानपुर वार्ड में पड़ रहे पेवर:
चंबा। सुल्तानपुर वार्ड में लंबे समय से जर्जर पड़े रास्ते पर पेवर डालने का काम शुरू हो गया है। वार्डवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। नगर परिषद की ओर से वार्ड में पेवर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं बच्चों को खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क की भी सुविधा उपलब्ध होगी। चिल्ड्रन पार्क का कार्य भी युद्धस्तर पर चला है। नगर परिषद द्वारा वार्ड में पेवर निर्माण कार्य और चिल्ड्रन पार्क के विकास के लिए पांच–पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वार्ड पार्षद सीमा कुमारी ने बताया कि वह लंबे समय से नगर परिषद में इस समस्या को लेकर प्रस्ताव रख रही थीं। बार-बार किए गए प्रयासों के बाद आखिरकार नगर परिषद ने इस पर मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से पेवर उखड़े हुए थे, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed