फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients spent the day in queues following the holiday

Chamba News: छुट्टी के बाद मरीजों का कतारों में गुजरा दिन

Fri, 30 Oct 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Patients spent the day in queues following the holiday
मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने से लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर भी लग रहीं लंबी कतारें
विज्ञापन

खड़े-खड़े थक गए मरीज तो जमीन पर बैठकर करते रहे इंतजार, 1100 तक पहुंची ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करवाचौथ के अवकाश के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी में मरीजों की आमद ने पूरा दिन व्यस्त कर दिया। आम दिनों में 500 से 600 मरीजों तक सीमित रहने वाली ओपीडी में वीरवार को यह संख्या बढ़कर 1100 तक पहुंच गई।
सुबह से ही पर्ची काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर मरीजों की कतारें लग गईं। किसी को चिकित्सक से परामर्श की जल्दी थी तो कोई जांच करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करता दिखा। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी और सिरदर्द की शिकायतों वाले मरीज भी अस्पताल पहुंचे। अल्ट्रासाउंड के बिल काउंटर पर भी लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

समय : सुबह 11 बजे, जनरल ओपीडी के बाहर मरीज अपनी बारी के इंतजार में कतारबद्ध थे। साहो से उपचार करवाने पहुंचीं नारो देवी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे पर्ची बनवाने के बाद से कतार में खड़ी हैं। लंबे समय तक खड़े रहने से थकान होने लगी है। गुवाड़ निवासी विमला देवी भी इंतजार करते हुए जमीन पर बैठकर आराम करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय : सुबह 11:25 बजे, कुछ देर बाद ओपीडी के बाहर कतार में थोड़ी कमी आई। चिकित्सक मरीजों की जांच कर दवाइयां और जरूरी टेस्ट लिख रहे थे। दूसरी ओर, अल्ट्रासाउंड के बिल बनवाने के लिए महिला और पुरुष अलग-अलग कतारों में खड़े थे। यहां भी कई महिलाएं थकान के चलते जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि अवकाश के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मरीजों को उचित उपचार और परामर्श देने के लिए चिकित्सक पूरे दिन सेवाएं देते रहे।

--
मौसम में बदलाव से बढ़ीं शिकायतें
जिले की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते सर्दी-जुकाम, खांसी, सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अवकाश के बाद एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से ओपीडी में भीड़ और बढ़ गई।
--
ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए काफी भीड़ उमड़ी है। अपनी बारी के इंतजार में खड़ा हूं। - ललित कुमार, साहो
--
सर्दी-जुकाम और सिरदर्द से परेशानी बढ़ गई है। सुबह ही चिकित्सकीय परामर्श के लिए यहां पहुंचा हूं। - उमेश कुमार, जड़ेरा
--
मौसम में बदलाव के कारण तबीयत बिगड़ने पर उपचार करवाने पहुंचे हैं, लेकिन मरीजों की भीड़ चिंता बढ़ा रही है। - कर्म सिंह, पुखरी
--
अवकाश के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही और उन्हें अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। - संदीप कुमार, गुवाड़
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed