{"_id":"66f830c74622675440092d56","slug":"patients-referred-from-medical-college-will-now-get-oxygen-cylinders-for-rs-5000-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134076-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज से रेफर मरीजों को अब पांच हजार में मिलेगा ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज से रेफर मरीजों को अब पांच हजार में मिलेगा ऑक्सीजन सिलिंडर
Sat, 28 Sep 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा से पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला और टांडा रेफर होने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए अब पांच हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने होंगे।
पैसे जमा करवाने के बाद ही मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर मिलेगा। खाली सिलिंडर वापस जमा होने पर सिक्योरिटी की राशि लौटा दी जाएगी। पहले ऑक्सीजन का सिलिंडर लेने पर 2500 रुपये सिक्योरिटी देनी पड़ती थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से सिक्योरिटी की राशि बढ़ाने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
तीमारदारों ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारियों समेत चोटिल मरीजों को रेफर करने के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरी होता है। मेडिकल कॉलेज चंबा की ओर से सिक्योरिटी राशि बढ़ाने का फैसला गलत है। कहा कि इससे पहले 2500 रुपये ऑक्सीजन सिलिंडर की सिक्योरिटी के रूप में लिए जाते थे। उसके बाद कई महीनों तक मरीजों से ऑक्सीजन सिलिंडर की सिक्योरिटी के रूप में राशि नहीं ली गई।
विज्ञापन
--
परिचर्चा
मेडिकल कॉलेज चंबा में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले ही लचर हैं। उस पर ऐसे फरमान लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। इस प्रकार का जजिया कर लोगों से वसूलने के प्रयास होंगे तो वे मेडिकल कॉलेज नहीं आएंगे। - पीसी ओबराय
--
मेडिकल कॉलेज से रेफर होने वाले मरीजों से ऑक्सीजन सिलिंडर की सिक्योरिटी के बदले पैसा नहीं लेना चाहिए। पहले ही मरीज और तीमारदार परेशान होते हैं। उस पर सिक्योरिटी लेना उचित नहीं हैं। - वेदव्यास ठाकुर
--
मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के तीमारदारों के पास कई बार इतने पैसे नहीं होते हैं। यह एक प्रकार का जजिया कर ही है, जो अनुचित तौर पर मरीजों के तीमारदारों से वसूला जा रहा है। - कुलभूषण उपमन्यु
--
सरकार लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है। दूसरी ओर, मरीजों के परिवारों पर सिक्योरिटी के तौर पर पांच हजार जमा करवाने की शर्त बेतुकी ही है। इसे बंद करना चाहिए। - सतपाल ठाकुर
-- कार्यवाहक एमएस डॉ. देविंद्र कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी के रूप में मरीजों से यह राशि ली जाती है। इसे ऑक्सीजन सिलिंडर वापस करने के बाद लौटा दिया जाता है।