फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pathankot-Bharmaur highway remained closed for four hours due to trolley getting stuck

Chamba News: ट्राला फंसने से चार घंटे बंद रहा पठानकोट-भरमौर हाईवे

Tue, 05 Dec 2023 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pathankot-Bharmaur highway remained closed for four hours due to trolley getting stuck
भरमौर-पठानकोट एनएच पर बते की हड्डी के पास सड़क से नीचे लटका सरीये से लदा ट्राला।संवाद
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे बत्ती दी हट्टी के समीप ट्राला फंसने के कारण बाधित हो गया। इसके चलते हाईवे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई। करीब दो बजे ठप हुआ हाईवे शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाला हुआ। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तक वाहनों की कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे जगह-जगह पर संकीर्ण है। ऐसे में कंपनी के बड़े-बड़े ट्राले यहां फंस रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण कई बार पहले भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। यात्री रमेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, देवी चंद, चमन लाल और राकेश कुमार का कहना है कि हाईवे की हालत दयनीय बनी हुई है। अभी तक खस्ताहाल मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इस कारण बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे की सुध ली जाए। ताकि, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed