फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pathania will conclude the sports competition in Parchhod school today

Chamba News: परछोड़ स्कूल में आज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन करेंगे पठानिया

Wed, 11 Sep 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pathania will conclude the sports competition in Parchhod school today
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 सितंबर से चंबा प्रवास पर आ रहे हैं। पठानिया 11 सितंबर को शाम 8 बजे शिमला से सिहुंता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

वह 12 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर परछोड़ में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन शाम 4:00 बजे भलेई माता मंदिर में छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 13 सितंबर को सुबह 11:30 बजे विश्रामगृह डंढियारा बंगला और 14 सितंबर को सिहुंता में जन समस्याएं सुनेंगे। 15 सितंबर को पठानिया दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकीरा के नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 16 सितंबर को सिंहुता में जन समस्याएं सुनेंगे। 17 सितंबर को विस अध्यक्ष दोपहर 12:30 बजे होबरडी खड्ड में गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 18 सितंबर को बाद दोपहर 1:00 बजे नाग मंढौर मंदिर चुवाड़ी में जातर मेले में शामिल होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 19 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे सिहुंता से शिमला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed