फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pathania administered the drug-free pledge to students and staff.

Chamba News: पठानिया ने विद्यार्थियों, कर्मचारियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Fri, 26 Jun 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Pathania administered the drug-free pledge to students and staff.
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप ने एंटी चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

बोले- जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दे रही प्रदेश सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन में हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को चिट्टे जैसे घातक मादक पदार्थों से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चिट्टा एक अत्यंत खतरनाक सिंथेटिक नशा है। यह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चुनौती बन चुका है। प्रदेश सरकार ने गत वर्ष से एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने युवा एवं भावी पीढ़ी को इस नशीले घातक दानव से सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या को सामाजिक संकोच के कारण छिपाने के बजाय समय रहते उचित सहायता प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जागरूकता गतिविधियों की निरंतरता में आज जिला के सभी उपमंडलों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों इत्यादि में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सदस्य निदेशक मंडल परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अध्यक्ष नगर परिषद भुवनेश्वरी कुमारी, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर परिषद चंबा के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी तथा उनके शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed