फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passing and driving test schedule released

Chamba News: पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

Tue, 30 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Passing and driving test schedule released
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा की ओर से अगस्त में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने बताया कि जिले के ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सात और 28 अगस्त को आरटीओ चंबा जबकि 17 अगस्त को आरएलए चंबा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, 23 अगस्त को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 20 को आरएलए चुवाड़ी, पांच अगस्त को भरमौर, 21 को तीसा और 22 अगस्त को आरएलए सलूणी के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग 6, 16 व 27 अगस्त को चंबा, 23 अगस्त को बौंखरी मोड़ बनीखेत, 20 को चुवाड़ी, पांच को भरमौर, 21 को तीसा और 22 अगस्त को सलूणी में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते इस शेड्यूल में बदलाव संभव है। आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed