फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passengers sat hungry and thirsty in the bus waiting for the route to be restored

Chamba News: भूखे-प्यासे बस में मार्ग बहाल होने के इंतजार में बैठे रहे यात्री

Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers sat hungry and thirsty in the bus waiting for the route to be restored
चंबा। भारी बारिश के कारण सुंडला-बनीखेत मार्ग पर तलेरू के समीप हिमाचल परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस फंस गई है। इसमें 35 यात्री सवार हैं, जो सुबह से भूखे-प्यासे मार्ग बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सड़क खबर लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बैरागढ़-शिमला रूट की बस सुबह 7:00 बजे से तलेरू समीप पहुंची तो आगे भूस्खलन से रास्ता बंद था। इस दौरान सड़क पर बहते झरने से भी कुछ दूरी पर रास्ता बंद था। इसके बाद सुंडला और बनीखेत की तरफ बड़े-छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। निजी वाहनों समेत बस में सवार महिलाएं, बच्चे और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूखे-प्यासे उन्हें बस में बैठ मार्ग बहाली का इंतजार करना पड़ा। यात्री रमेश कुमार, कमल कुमार, योगराज, संजीव कुमार, दलीप कुमार ने बताया कि सुंडला-बनीखेत मार्ग बंद होने से उनकी मुसीबतें बढ़ी है। उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर मार्ग बहाली के लिए मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed