फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passengers restored the Keedi-Chamba road by removing stones

Chamba News: सवारियों ने पत्थर हटाकर बहाल किया कीड़ी-चंबा मार्ग

Sun, 10 Aug 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Aug 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
Passengers restored the Keedi-Chamba road by removing stones
साहो (चंबा)। सवारियों ने पत्थरों को हटाकर कीड़ी-चंबा मार्ग को बहाल किया। सवारियों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी कीड़ी-चंबा मार्ग भूस्खलन से यातायात के लिए बंद पड़ गया। स्थानीय लाेगों ने लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया, कोई समाधान न होने पर आखिरकार सवारियों ने सड़क से पत्थर उठाकर मार्ग को बहाल कर दिया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर मार्ग पर एक जेसीबी तैनात करने की मांग उठाई है। लोगों में हरीश कुमार, कमलेश कुमार, राज कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में जरा सी बारिश के बाद मार्ग पर पत्थर गिरते रहते हैं। जिस कारण कई बार मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ जाता है। शनिवार को भी सुबह के समय पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण कीड़ी-चंबा मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। क्षेत्र में जेसीबी तैनात करने को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed