{"_id":"6a174b8e9abd903d9b0e7199","slug":"passengers-are-upset-due-to-lack-of-night-bus-service-from-bhota-to-jahu-chamba-news-c-94-1-hmp1026-194996-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भोटा से जाहू के लिए रात्रि बस सेवा न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भोटा से जाहू के लिए रात्रि बस सेवा न होने से यात्री परेशान
Thu, 28 May 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। भोटा से जाहू के लिए रात्रि के समय में बस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर शाम या रात में भोटा पहुंचने वाले यात्रियों को जाहू और आसपास के गांवों तक जाने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
इससे उन्हें कई बार अधिक किराया देना पड़ता है, जबकि कई यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिल पाता। स्थानीय लोगों के अनुसार भोटा क्षेत्र विभिन्न मार्गों का प्रमुख केंद्र है, जहां दिनभर यात्रियों की आवाजाही रहती है।
हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और शिमला सहित कई क्षेत्रों से यात्री रात में भोटा पहुंचते हैं, लेकिन रात आठ बजे के बाद जाहू के लिए बस सेवा बंद हो जाने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आपात स्थिति में यात्रियों को टैक्सी या अन्य निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम और परिवहन विभाग से रात्रि समय में कम से कम एक बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि यदि लोगों को समस्या है तो पंचायत में प्रस्ताव पारित कर विभाग को भेजा जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी कर रूट शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही नई बस सेवा शुरू हो सकती है।