फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parks will be built in two wards of Chamba, children's park will be developed in Chaugan number four

शहर के दो वार्डों में बनेंगे पार्क, चौगान नंबर चार में चिल्ड्रन पार्क होगा विकसित

Sun, 08 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Parks will be built in two wards of Chamba, children's park will be developed in Chaugan number four
चंबा। नगर परिषद चंबा शहर के दो वार्डों में पार्कों का निर्माण करेगी। इसके साथ ही चौगान नंबर चार के चिल्ड्रन पार्क को भी विकसित कर संवर्धन किया जाएगा। इस काम पर करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

जुलाहकड़ी में प्रस्तावित पार्क के लिए जमीन का चयन किया जा रहा है। जैसे ही जमीन का चयन पूरा होगा आगामी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा वार्ड जनसाली और चौगान नंबर चार में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इन वार्डों में पार्कों के निर्माण होने से बच्चों को खेलने के लिए जगह मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग भी सुबह और शाम सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद चरणबद्ध तरीके से शहर के हर वार्ड में पार्कों का निर्माण कर रही है। इस कड़ी में अब जनसाली और जुलाहकड़ी वार्ड को शामिल किया गया है। चौगान नंबर चार के पार्क की दशा बेहद खराब है। झूले खस्ता हालत में हैं। ऐसे में बच्चों के चोटिल होने का खतरा रहता है। नगर परिषद ने पार्क निरीक्षण किया था। पार्क के संवर्धन करने के लिए अब बजट का प्रावधान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता का कहना है कि जुलाहकड़ी और जनसाली में पार्कों का निर्माण किया जाएगा। चौगान नंबर चार का चिल्ड्रन पार्क का संवर्धन किया जाएगा। इस काम पर करीब 25 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed