फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking becomes headache in Bharmour, everyone is troubled by the jam

भरमौर में पार्किंग बनी सिरदर्द, जाम से हर कोई परेशान

Mon, 23 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Parking becomes headache in Bharmour, everyone is troubled by the jam
भरमौर में सड़क किनारे पार्किंग के अभाव में खड़े निजी वाहन। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर में पार्किंग की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। इसकी वजह से सड़क पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। ददवां से लेकर पट्टी तक सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इसकी वजह से सड़क का दायरा सिकुड़ता जा रहा है, जिससे वाहन दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। यही नहीं, सड़क पर वाहनों को पास देना मुश्किल हो जाता है। दूरदराज इलाकों से आने वाले लोग अक्सर वाहनों को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचते हैं, जिन्हें अपने वाहन पार्क करने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से उन्हें अपने वाहन खाली सड़क देख किनारे पर खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भरमौर में पार्किंग की समस्या लंबे समय से है लेकिन, आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। इसको लेकर लोगों में रोष है। सबसे ज्यादा परेशानी मणिमहेश यात्रा के दौरान होती है। श्रद्धालुओं को चौरासी मंदिर और भरमाणी माता दर्शन के लिए जाना हो तो उन्हें वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिलती। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु दर्शन किए बगैर से मणिमहेश के लिए प्रस्थान कर देते हैं। जबकि, भरमाणी माता के दर्शन करके मणिमहेश यात्रा शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाए : ज्ञान सिंह
जन जागरण समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ददवां से लेकर पट्टी के बीच शिमला की तरह बहुमंजिला पार्किंग बनानी चाहिए, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर से लौट जाते हैं सैलानी : टेक चंद्र
टेक चंद्र ठाकुर ने बताया कि पार्किंग न होने की वजह से भरमौर के पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। बिना पार्किंग पर्यटक भरमौर से वापस लौट जाते हैं। इसके चलते होटल कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हर समय दुर्घटना का खतरा : देस राज
व्यापार मंडल के प्रधान देस राज शर्मा ने बताया कि पार्किंग न होने की वजह से लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे पार्क करने पड़ रहे हैं। इससे सड़क पर वाहन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इसलिए सरकार और प्रशासन को पार्किंग बनाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
जल्द किया जाए पार्किंग का निर्माण
व्यापार मंडल के संयोजक एवं चौरासी मंदिर के पुजारी पंडित हरिशरण शर्मा ने बताया कि एनएच को अपनी पूरी जमीन अपने अधीन करनी चाहिए। इससे सड़क का दायरा बढ़ जाएगा। सड़क के एक तरफ वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की जाए। खाली स्थान देखकर प्रशासन को जल्द पार्किंग का निर्माण करवाना चाहिए।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय धीमान ने बताया कि ददवां से लेकर पट्टी के बीच पार्किंग बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द जगह का चयन होते ही औपचारिकता पूरी कर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed