फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parents will not be able to take laptop in school

स्कूल में अभिभावक नहीं ले सकेंगे लैपटॉप

Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Parents will not be able to take laptop in school
चंबा। दसवीं और जमा दो कक्षा के मेधावियों को मिलने वाले लैपटॉप को अभिभावक नहीं ले सकेंगे। इसके लिए मेधावियों को स्वयं संबंधित स्कूल में आना होगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि मेधावियों के अभिभावकों को लैपटॉप नहीं दिए जाएंगे। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मेधावियों को लैपटॉप लेने के लिए संबंधित ब्लॉक परियोजना कार्यालय में आना होगा। साथ ही एक फार्म भी भरकर देना होगा। इसमें आधार कार्ड सहित तमाम जानकारी देनी होगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से सत्यापन के बाद ही मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के तहत 919 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। इनमें 134 मेधावी ऐसे हैं जो पढ़ाई और नौकरी के कारण जिले से बाहर हैं। ऐसे में विभाग ने इन मेधावियों के लौटने पर ही उन्हें लैपटॉप वितरित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 में मामला सामने आया था जिसमें अभिभावक लैपटॉप ले गए थे और बाद में मेधावी स्कूल में लैपटॉप लेने के लिए पहुंच गए। बहरहाल इसके बाद विभाग अब इसके आवंटन में पूरी सतर्कता बरत रहा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने यह जानकारी दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि स्कूल प्रमुख मेधावियों के हवाले ही लैपटॉप करें। जब तक मेधावी खुद न आएं, तब तक अपने कार्यालय में इसे सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed