{"_id":"674df335f05f0e938000caa6","slug":"parents-open-protest-against-increasing-examination-fee-to-rs-1150-chamba-news-c-88-1-cmb1003-138585-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: परीक्षा शुल्क 1,150 रुपये करने पर अभिभावकों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: परीक्षा शुल्क 1,150 रुपये करने पर अभिभावकों ने खोला मोर्चा
Mon, 02 Dec 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भी अब पढ़ाई महंगी हो गई है। अब जमा दो कक्षा की परीक्षा शुल्क बढ़कर 1,150 रुपये पहुंच गई है। इसके चलते अभिभावकों में रोष पनपना शुरू हो गया है। अभिभावक रमेश कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि गत वर्ष यह फीस करीब 800 रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर 1,150 रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से बेतहाशा एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी की जा रही है। इससे अब सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाई महंगी हो गई है।
दसवीं में सभी विषयों का परीक्षा शुल्क 950 रुपये किया गया है। बोर्ड की ओर से, जो बढ़ोतरी की गई है, न्यायसंगत नहीं है। एक तरफ प्रदेश सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी कर अभिभावकों पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि इस फीस बढ़ोतरी को कम किया जाए ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
इनसेट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा का कहना है कि बोर्ड की ओर से नियमित अंतराल के बाद बढ़ोतरी की जाती है। इस साल परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।