फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   paragliding staeted in khajjiar

पर्यटन नगरी खज्जियार में साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग शुरू

Wed, 16 Sep 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
paragliding staeted in khajjiar
खज्जियार(चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में बुधवार को दो माह के बाद पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। पहले दिन रोमांच का मजा लेने के लिए पहुंचे पर्यटकों सहित पैराग्लाइडरों ने 15 उड़ानें भरीं। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से अब पैराग्लाइडर पायलटों के लिए रोजगार के अवसर खुल गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से पर्यटकों की आमद बढ़ने से पैराग्लाइडिंग के काम में भी बढ़ोतरी होगी। खज्जियार के दड़ोता से लाहड़ा और लाहड़ा से द्रोल से उड़ानें होती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बरसात के चलते दो माह तक पर्यटन नगरी खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर पर्यटन विभाग ने पाबंदी लगाई थी। इसका मकसद बरसात के दिनों में होने वाले हादसों से जानी नुकसान को बचाना है। मगर इस वजह से स्थानीय पैराग्लाइडरों को वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार 80 के करीब पैराग्लाइडर पायलटों के पास लाइसेंस हैं। कोरोना महामारी के चलते मार्च माह खज्जियार में पर्यटकों सहित की आमद कम हो गई थी। इसके बाद बरसात के चलते दो माह तक पर्यटन विभाग ने इस पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराग्लाइडर पायलट प्रदीप कुमार, अनु कुमार, अशोक कुमार, बिनू कुमार, प्रवीण कुमार, बबलू कुमार और सन्नी ने बताया कि दो माह बाद बुधवार को पैराग्लाइडरों ने आसमान में उड़ान भर कर राहत महसूस की। पैराग्लाडिंग शुरू होने से पैराग्लाइडरों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed