फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paragliders will fly in the sky from today in Khajjiar

Chamba News: खज्जियार में आज से आसमान में उड़ान भरेंगे पैराग्लाइडर

Sun, 15 Sep 2024 09:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Sep 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
Paragliders will fly in the sky from today in Khajjiar
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में सोमवार से पैराग्लाइडिंग शुरू होगी। जिला पर्यटन विभाग ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के मुताबिक 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर रोक रही। बहरहाल, 16 सितंबर से पैराग्लाइड आसमान में उड़ान भरेंगे। हर साल बरसात के मौसम के चलते करीब दो माह तक पैराग्लाइडिंग पर रोक रहती है। प्रशासन और विभाग का पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगाने का मकसद पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखना है। पर्यटन स्थल खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगने के चलते पर्यटकों की आमद भी कम हो जाती है। अब बरसात का मौसम खत्म होने के बाद पर्यटन सीजन की शुरूआत माना जा रहा है। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पर्यटक खज्जियार की तरफ रुख करेंगे। खज्जियार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम के बाद सोमवार से पैराग्लाइडिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed