{"_id":"6633cc5f04e0c8b26507c4b7","slug":"paper-uprooted-from-bhanjradu-bus-stand-security-wall-will-also-be-rebuilt-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123939-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भंजराडू बस अड्डे से उखाड़ीं पेबर, सुरक्षा दीवार भी दोबारा बनाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भंजराडू बस अड्डे से उखाड़ीं पेबर, सुरक्षा दीवार भी दोबारा बनाई जाएगी
Thu, 02 May 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भंजराड़ू में कार्य में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा के अंतरराज्यीय बस अड्डा भंजराडू परिसर में बिछाए गए पेबर और सुरक्षा दीवार को उखाड़कर इसे दोबारा बनाने का काम चल रहा है।
यह बस अड्डा साल 2023 में बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन से पहले ही बीते साल मूसलाधार बारिश के चलते बस स्टैंड परिसर में डाले गए पेबर धंस गए थे। सुरक्षा दीवार में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थीं। सूचना मिलने के बाद आरएम चंबा की अगुवाई में टीम बस स्टैंड का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट शिमला निदेशालय भेजी। निदेशालय की ओर से बस अड्डे का कार्य करवा चुके ठेकेदार को नए सिरे से पेबर और सुरक्षा दीवार लगाने के आदेश जारी किए गए। इसके तहत अब पेबर और सुरक्षा दीवार को उखाड़कर नए सिरे से कार्य शुरू करवाया गया है।
चुराह उपमंडल में 8.50 करोड़ रुपये से दो मंजिला अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया है। इसमें दुकानें, महिलाओं-पुरुर्षो के लिए प्रतीक्षा कक्ष और शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। पहले तल में लॉकर रूम, पूछताछ कक्ष, अड्डा प्रभारी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और शौचालयों की व्यवस्था है। दूसरे तल पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हॉल, यूटिलिटी रूम, रसोईघर और रेस्टोरेंट बनाया गया है। बीते वर्ष 2023 में ठेकेदार ने इसका कार्य पूरा कर लिया था। इसमें रोचक बात यह सामने आई कि ठेकेदार ने कार्य करने के बाद इसे निगम प्रबंधन को नहीं सौंपा। इसके बाद मूसलाधार बारिश से भंजराडू बस स्टैंड में जमीन धंसने से पेबर भी धंस गए। बस अड्डा परिसर की सुरक्षा दीवारों पर भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। इसकी शिकायत आरएम चंबा के पास पहुंची। इस पर उन्होंने टीम समेत बस स्टैंड का निरीक्षण कर रिपोर्ट शिमला भेजी थी।
इस आधार पर संबंधित ठेकेदार को पेबर उखाड़कर नए सिरे से डालने और सुरक्षा दीवार भी नए सिरे से करवाने के निर्देश दिए गए थे। वर्तमान में इसका कार्य चल रहा है। जुलाई तक काम पूरा करने का ठेकेदार ने लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
उधर, आरएम शुगल सिंह ने बताया कि ठेकेदार को निदेशालय से नए सिरे से कार्य करने के निर्देश हुए हैं। इसी के चलते पेबर और सुरक्षा दीवार को उखाड़कर नए सिरे से कार्य करवाने का क्रम जारी है।
--