फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panjoh's team became the winner of winter cricket tournament

Chamba News: पंजोह की टीम बनी विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Panjoh's team became the winner of winter cricket tournament
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के विख्यात विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का वीरवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में पंजोह की टीम ने लॉयन क्लब डलहौजी को तीन विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। लॉयन यूथ क्लब की ओर से बकरोटा में आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में डलहौजी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज चड्डा ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को निखार मिलता है। आजकल जिस प्रकार से नशे का जाल बीच रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखती हैं। इस अवसर पर उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार भी वितरित किए। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज पंजोह टीम के अभिषेक रहे और मैन ऑफ द मैच पंजोह टीम के अभि रहे। वहीं, बेस्ट बॉलर का खिताब लॉयन क्लब के शिव के नाम रहा। विजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद हरप्रीत मोनू, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चैभियाल, प्रेम दीप कौड़ा, बलराज खोसला, विक्रम जरयाल, आशु गंडोत्रा, साहिल, पंकज, हेमंत राजिंदर कोहली के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed